अहमदाबाद। अहमदाबाद विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मृत्यु हुई है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं गुजरत भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सीआर पार्टिल ने रुपाणी के मृत्यु की पुष्टि की है।
रुपाणी एयर इंडिया के उस विमान में सवार थे जो गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन के लिये उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 230 यात्री, दो पायलट तथा चालाक दल के 10 अन्य सदस्य सवार थे। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में एक यात्री जीवित बचा है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
https://www.sabguru.com/air-india-crash-hundreds-dead-after-boeing-787-comes-down
https://www.sabguru.com/ahmedabad-plane-crash-tata-announces-rs-1-crore-compensation-to-each-passenger
https://www.sabguru.com/air-india-ahmedabad-crash-is-first-fatal-accident-for-boeings-787-dreamliner
https://www.sabguru.com/army-joins-relief-and-rescue-work-at-ahmedabad-air-india-flight-crash-site



