दौसा। राजस्थान में दौसा के मानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 65 लाख रुपए की डकैती के सूत्रधार विनोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने शनिवार को बताया कि विनोद सिंह पर 21 हजार रुपए का इनाम घोषित था। वह कई मामलों में वांछित है। उन्होंने बताया कि उसे जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर महवा के पास गिरफ्तार किया गया। राणा ने बताया कि 65 लाख रुपए की लूट का मामला इसी वर्ष 11 जनवरी का है।
यमुनाजी कंस्ट्रक्शन फर्म का चालक बलवीर सिंह और मुनीम विजय सिंह जयपुर में जमीन खरीदने के लिए 65 लाख रुपए नकद लेकर जा रहे थे। मानपुर में पुलिया के आगे एक कार में आए बदमाशों ने उनसे 65 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।