अजमेर। संपूर्ण विश्व युद्ध की दिशा में बढ रहा है। भारत में भी जिहादी आतंकवादी हिन्दुओं की हत्या कर भारत को युद्ध हेतु उद्युक्त कर रहे हैं। श्रीराम, श्रीकृष्ण जैसे अवतारों से लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप को भी जनता पर हो रहे अन्याय नष्ट करने के लिए युद्ध करना पड़ा। उस कार्य में उन्हें गुरुपरंपरा का भी मार्गदर्शन मिला।
इससे स्पष्ट होता है कि राष्ट्र की रक्षा के लिए भी गुरु-शिष्य परंपरा आवश्यक है। इसलिए राष्ट्रप्रेम बढाने वाली गुरुपूर्णिमा मनाने के उद्देश्य से गुरुवार 10 जुलाई को हिंदू जनजागृति समिति की ओर से गुरुपूर्णिमा महोत्सवों का आयोजन किया गया है। इस साल यह महोत्सव देशभर के 45 स्थानों पर और अजमेर में अग्रसेन चौराहा स्थित सूचना केंद्र सभागृह में दोपहर 5 से 7.30 आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव में श्री व्यासपूजन एवं पपू भक्तराज महाराज की प्रतिमा का पूजन, संत संदेश, लघुपट, स्वरक्षा के प्रात्यक्षिक और सामूहिक रामनाम जप होगा। विविध गणमान्यजनों के विचार तथा राष्ट्र और धर्मरक्षा हेतु साधना एवं युद्धकालीन कर्तव्य विषय पर हिन्दू जन जागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ चारुदत पिंगले, विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री आनंद प्रकाश गोयल वक्ता के रूप मे समाज को मार्गदर्शन करेंगे।
महंत योगी गोवर्धन नाथ के करकमलो से पोस्टर का अनावरण
अजमेर के पुष्कर रोड स्थित नाथ जी बगीची के महंत योगी गोवर्धन नाथ के करकमलो से मंगलवार को हिन्दू जनजागृति समिति के गुरुपूर्णिमा महोत्सव के प्रचार-प्रसार पोस्टर का अनावरण किया गया। इस मौके पर हिन्दू जन जागृति समिति के राजस्थान समन्वयक आनंद जाखोटिया, भंवर सिंह राठौर एवं भक्तगण उपस्थित रहे।
गुरुपूर्णिमा महोत्सव स्थल पर प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र
हिंदू जनजागृति समिति के समन्वयक आनंद जाखोटिया ने बताया कि गुरुपूर्णिमा महोत्सव स्थल पर आध्यात्मिक, राष्ट्र व धर्मविषयक ग्रंथों की प्रदर्शनी और फ्लेक्स फलक भी लगाए जाएंगे। अतः सभी राष्ट्र एवं धर्मप्रेमी इस अमूल्य अवसर का सहपरिवार इस महोत्सव का लाभ लें। देश-विदेश के श्रद्धालुओं को भी गुरुपूर्णिमा का लाभ मिल सके, इसलिए हिंदू जनजागृति समिति की ओर से ऑनलाइन गुरुपूर्णिमा महोत्सव 10 जुलाई को रात 8 बजे youtube.com/@hindujagruti पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
हिन्दू जनजागृति समिति का गुरुपूर्णिमा महोत्सव सूचना केंद्र सभागार में 10 को