राजस्व मंडल : लोक अदालत में 44 प्रकरण निस्तारित

0

अजमेर। राजस्व मण्डल में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्य राजेश कुमार दड़िया एवं सदस्य एमएल नेहरा की बैंच में 48 चिन्हित प्रकरणों में से 44 प्रकरण लोक अदालत की भावना से निस्तारित किए गए।

लोक अदालत में 31 वर्ष पुराने 2 प्रकरण समझाईश के आधार पर निस्तारित किए गए। इन प्रकरणों में विनोद बनाम रामेश्वर 1995 से दीगोद कोटा के प्रकरण में राजीनामे के आधार पर निर्णीत तथा हनुमान प्रसाद बनाम गौरीशंकर 1990 से झुन्झुनूं के प्रकरण में समझाईश के आधार पर फैसला किया जाना प्रमुख रहा। इन पक्षकारों को सदस्यगण, अतिरिक्त निबन्धक व बार अध्यक्ष द्वारा माला पहनाकर पक्षकारों को शुभकामनाएं दी गईं।

लोक अदालत में निबंधक महावीर प्रसाद, अति.हेमन्त स्वरूप माथुर, सेवानिवृत्त आरएएस (प्री काउंसलर) सुरेश कुमार सिन्धी, एडवोकेट शांतिप्रकाश ओझा, अर्चना गौतम, राजकीय अभिभाषक श्रीनिवास बेनीवाल, मंडल कार्मिक भैरूराम वर्मा, हवासिंह, राजकुमार यादव, आकाश यादव, फैयाज, राजेश तिवाड़ी, दिनेश वैष्णव, अजय गुर्जर, अलादीन, अंकित पंवार, एडवोकेट नाथूसिंह बिलाड़ा, संजना विश्नोई, अमित कासोटिया, सुरेश कुमार चौधरी, कुलदीप ढिल्लीवाल, लोकेन्द्र बंजारा, सहदेव चौधरी, मंगलाराम चौधरी, रोहित सोनी, पूनम माथुर, जुगराज सैनी, धर्मराज शर्मा आदि उपस्थित रहे।