अजमेर। नया बाजार शिवबाग स्धित प्राचीन मराठा कालीन अर्ध चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर पर आज सावन के पहले सोमवार को विशाल सहस्त्रधारा का आयोजन किया गया।
मंदिर के पुजारी पण्डित श्याम सुंदर शुक्ला ने बताया कि पंडित संतोष शर्मा के सान्निध्य में विधि विधान से मंत्रोचार के साथ सहस्त्रधारा का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर में सहस्त्रधारा का जल महादेव प्रतिमा के आसपास ही समा जाता है। सहस्त्रघारा में महादेव पर जनैऊधारी पण्डित जल चढाते हैं। सहस्त्रधारा में मंदिर के पास स्थित कुएं का ही जल काम में लिया जाता है।
कार्यक्रम के संयोजक कुश महेंद्र सिंह रलावता ने बताया कि मंदिर में सुबह पूजा अर्चना के बाद सहस्त्रधारा आरंभ हुई। शाम को महादेव का आकर्षक श्रृगांर किया गया। महाआरती कर प्रसाद वितरित हुआ।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता, नगर निगम अजमेर के पूर्व उपायुक्त पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन, महासचिव शिव कुमार बंसल, राजनारायण आसोपा, डॉ कुलदीप शर्मा, अशोक मलिक, अजय टेंगौर, करण सिंह राठौड़, मुकेश सिंह राठौड़, भरत सिंह राणा, शंकर गुर्जर, राजेंद्र वर्मा, शक्ति सिंह रलावता, मनीष अग्रवाल, धर्मवीर सिंह राठौड़, गिन्नी रलावता, हेमेन्द्र सिंह, अहमद हुसैन, दिलीप सामतानी, अकलेश जैन, विजय मौर्य समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।