भव्यता, संस्कृति, सशक्तीकरण और उत्साह का अद्भुत संगम बना मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2025

अजमेर। सावन माह में जिले में रविवार को आयोजित मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2025 ने इस वर्ष सामाजिक सहभागिता, महिला सशक्तीकरण और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। इसकी गूंज लंबे समय तक लोगों के दिलों में बनी रहेगी। अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम नारी शक्ति को समर्पित एक प्रेरणास्पद आयोजन बना। इसमें महिलाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।

डीएवी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित इस बहुप्रतीक्षित वार्षिक आयोजन में लगभग 15 हजार महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं के लिए, महिलाओं द्वारा आयोजित इस आयोजन में लहरिया फैशन शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेल, स्टॉल्स, मनोरंजन, स्वास्थ्य एवं कानूनी परामर्श से जुड़े शिविर, झूलों और स्वादिष्ट व्यंजनों ने समां बांध दिया।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2025 को नारी शक्ति के सम्मान और उनकी सामाजिक सहभागिता का सशक्त मंच बताया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति यह दर्शाती है कि आज महिलाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी भागीदारी के लिए तैयार हैं और उन्हें जब अवसर मिलता है तो वे पूरे आत्मविश्वास से अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करती हैं। यह मेला मनोरंजन के सतह सामाजिक चेतना, संस्कृति और नारी सामथ्र्य का संगम है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने महिलाओं को मंच मिलने के साथ स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी और उनके हुनर को सामने लाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को भी सशक्त किया है। स्वदेशी स्टॉल, फैशन शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विधिक और स्वास्थ्य शिविर जैसे आयामों ने इसे पूर्ण और सार्थक आयोजन बना दिया है। मातृशक्ति के साथ-साथ बच्चों के लिए भी मनोरंजन और प्रतियोगिताओं की योजनाएं देखकर स्पष्ट होता है कि यह आयोजन समग्र दृष्टिकोण से तैयार किया गया था।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस आयोजन से अत्यंत प्रभावित हैं और अजमेर की प्रभारी मंत्री होने के नाते अजमेर से संबंधित जितने भी प्रस्ताव राज्य सरकार को प्राप्त होते हैं उन्हें प्राथमिकता देते हुए क्रियान्वित करवाया जाएगा।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर राहटकर ने कहा कि मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2025 भारतीय संस्कृति और आधुनिक चेतना का अद्भुत समन्वय है। उन्होंने कहा कि जिस गरिमा और शालीनता के साथ इस आयोजन में महिलाओं ने भाग लिया वह वास्तव में प्रशंसनीय है। पारंपरिक परिधानों, लोकनृत्य, आत्मविश्वास से लबरेज फैशन शो और महिलाओं की भागीदारी ने यह प्रमाणित कर दिया है कि भारतीय नारी परंपरा और आधुनिकता दोनों को एक साथ आत्मसात कर सकती है।

उन्होंने कहा कि यह तीसरी बार है जब वे इस आयोजन में शामिल हुई हैं और हर बार इसका स्तर और व्यापकता बढ़ती जा रही है। यह एक संकेत है कि समाज में महिलाओं को वह स्थान मिल रहा है जिसकी वे हकदार हैं। ऎसे आयोजनों से महिलाओं का आत्मबल बढ़ता है, उन्हें सामाजिक मंच मिलता है और वे आर्थिक रूप से भी सशक्त होती हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस तरह के उत्सवों की आवश्यकता है जो परंपरा को साथ लेकर आधुनिक भारत की नारी को मंच प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि विधायक भदेल ने अपने काम के माध्यम से राजस्थान में पहचान बनाई है। मातृ शक्ति फस्र्ट 2025 महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। आज के कार्यक्रम में परंपरा और संस्कृति के साथ चलकर शालीनता के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फोर वोकल के विचार को इस कार्यक्रम में साकार किया गया है। महिलाओं ने अपने हुनर को आगे लाकर कई प्रकार की वस्तुएं बनाई है। इन वस्तुओं को हमें उपयोग करके स्वदेशी के मंत्र को अंगीकार करना चाहिए। हमें अपनी परंपरा के अनुसार भारतीयत्व और संस्कारों को साथ लेकर उत्सव मनाने का प्रण लेना चाहिए!

उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ ऎसा भव्य आयोजन एक अनुकरणीय उदाहरण है। इससे महिलाओं का आत्मबल बढ़ता है। साथ ही उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त होने का अवसर भी मिलता है

विधायक अनीता भदेल ने कहा कि मातृशक्ति मानसून फेस्ट मनोरंजन का आयोजन होने के साथ महिलाओं को एक मंच, अवसर और सम्मान प्रदान करने की मुहिम है। विधायक भदेल ने कला संस्कृति से संबंधित मेलो के आयोजन के लिए बजट आवंटन के लिए उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया। कला को जीवंत रखने में बजटीय सहयोग आवश्यक। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाली संस्थाओं वेदांता ग्रुप, हिंदुस्तान जिंक, रेडी टू हेल्प, इवेंट एसोसिएशन, मीडिया प्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों का आभार जताया तथा भविष्य में भी ऎसे आयोजन लगातार जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम की शुरुआत लहरिया फैशन शो से हुई। इसमें मिस लहरिया, मिस ट्रेडिशनल, मिस ब्राइडल, मां-बेटी और सास-बहू राउंड के माध्यम से महिलाओं ने आत्मविश्वास और सांस्कृतिक गौरव का प्रदर्शन किया। विजेताओं को एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, डिनर सेट, साड़ी, सूट मटेरियल जैसे शानदार उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण लक्की ड्रॉ रहा। इसमें प्रथम विजेता को 75 हजार रुपए मूल्य की ई-बाइक, द्वितीय को 11 हजार रुपए और तृतीय को 5 हजार 100 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

महिलाओं और बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई। इनमें ऊँट गाड़ी, घुड़सवारी, ड्रैगन ट्रेन, ट्रैम्पोलिन, झूले, चेयर रेस, हाउजी, डांस प्रतियोगिता, रिंग गेम, बलून शूटिंग, बूझ फॉयर जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं। बाल प्रतिभाओं के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में भी बच्चों को टिफिन, बॉटल, कलर बॉक्स आदि आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।

स्वदेशी एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विविध प्रकार की लगभग 40 स्टॉल्स लगाई गईं। इनमें हस्तनिर्मित राखियाँ, भगवान की मूर्तियां, ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी, बगरू प्रिंट साड़ियाँ, राजस्थानी पोशाकें, घरेलू खाद्य उत्पाद, सौंदर्य सामग्री, ब्यूटी क्रिएशन, परफ्यूम बार, इत्र, बुटीक, खिलौने, हस्तशिल्प और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद शामिल रहे। खानपान स्टॉल्स में नुडल्स, वड़ा पाव, कुल्फी, चाय, कॉफी, शेक, पिज़्ज़ा, डोसा, पनीर चिल्ला, जलेबी, फ्राइड राइस, पानी पुरी, चाट आदि ने मेले का स्वाद बढ़ाया।

वहीं महिलाओं को स्वास्थ्य और विधिक जानकारी से जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कैंप लगाए गए। जहां महिलाओं ने स्वास्थ्य योजनाओं व कानूनी अधिकारों की जानकारी प्राप्त की। आतिशबाजी और रंगीन गुब्बारों की उड़ान ने फेस्ट के समापन को एक यादगार पल में बदल दिया। बलून शूटिंग, कैमल राइड, कच्ची घोड़ी और विभिन्न लोकनृत्य प्रस्तुतियों ने मेले को जीवंत और आनंददायक बना दिया।

मानसून फेस्ट में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर राहटकर, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री मंजू बाघमार, जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा, विधायक दीप्ति माहेश्वरी, कल्पना अग्रवाल, पूर्व विधायक अनिता गुर्जर, अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी, ब्रह्माकुमारी रूपा दीदी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया।

यह रहीं विजेता

· सास बहू में प्रथम पुरुस्कार शशि कला, राधिका कुमावत, वाशिंग मशीन

· द्वितीय पुरुस्कार नील मित्तल, सुहानी मित्तल, साड़ी

· माँ बेटी में प्रथम पुरुस्कार निशा बोहरा,दिव्या बोहरा वाशिंग मशीन

· द्वितीय पुरुस्कार कवि गुरूमलानी, रश्मि,साड़ी

· मिस ब्राइडल प्रज्ञा गोड़

· प्रथम पुरस्कार संजू चोपडा वाशिंग मशीन

· द्वितीय पुरुस्कार मनीषा चौहान, मिक्सर ग्राइन्डर तृतीय खुशी कसौटियों, साड़ी

· मिस ट्रेडिशनल में हर्षिता शर्मा

· सर्वक्षेष्ठ ट्रेडिशनल धनुश्री, मिक्सर ग्राइन्डर

· प्रथम सोनू कवंर, वाशिंग मशीन

· द्वितीय धरती असुखा, मिक्सर ग्राइन्डर

· तृतीय चेतना सिसोदिया, साड़ी।

· लहरिया

· मिस लहरिया आरती डोटानिया

· सर्वश्रेष्ठ लहरिया निकिता अग्रवाल

· प्रथम ममता बाकोलिया, वाशिंग मशीन

· द्वितीय पूर्णिमा सोनी, मिक्सर ग्राइन्डर

· तृतीय कीर्ति माहेश्वरी, साड़ी

· लक्की ड्रा में प्रथम पुरस्कार 75 हजार की ई स्कूटी गोपाल ओझा जी को मिली

· द्वितीय पुरुस्कार 11 हजार रुपए का नकद आशीष को मिला, तृतीय पुरुस्कार 5100 सौ रूपए मालता को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर राजेश घाटे, सुरेश गुजर, कमल पंवार, अजीत चौधरी, हेमंत जाबा, राजेश भाटी, रोहित राणा, मोहित, महेंद्र राव, गणेश रावत, विकास, मयंक यादव, भानु प्रताप, सुन्दर टांक, विक्रम तम्बेली, बलराज कच्छावा, हेमंत सांखला, रजनीश चौहान, संदीप माखीजानी, रौशनी, हेमंत फौजी, हितेश जैन, जितेन्द्र गेहलोत, नीरज गोड़, योगेश महावर, जीवन तेजी, विजय गोयर, सीमा गोस्वामी, काजल, मंजू, संतोष मौर्य, रोशन, कृष्णा सोनी, रेनू शर्मा, मोनिका, मोना, सविता शर्मा, मधु भारद्वाज, सुरेंद्र वर्णवाल, महेश्वर झा, मोहन लालवानी, भवानी जेदिया, गौरव उपाध्याय, पतरम यादव, महेन्द्र, गोविन्द राज, रोमेश मिश्रा, ज्योति लालवानी भावना चौहान, गीता जांगिड़, मंजू ओझा, मनीषा गोड़, लता राजवानी, माया फुलवारी, निक्की जैन, अनीता अन्ना, मोनिका ढलवाल, मालती रावत, सीमा शर्मा, सिलम बैरवा, अंजना शेखावत, तारा राजपूत, किरण तुंगरिया, मोनिका सुईवाल, भारती, बिना टांक, पुष्पा सिंह, मंजू तिवारी, गरिमा, करण, मनोज, दीपक सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।