सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व पुष्कर में निकली ऐतिहासिक तिरंगा रैली

पुष्कर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर तीर्थनगरी पुष्कर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने जनसमूह को प्रेरित किया और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

विशाल रैली रामधाम से प्रारंभ होकर पुष्कर के मुख्य बाजार, ब्रह्मा मंदिर मार्ग से होती हुई अंबेडकर सर्किल पर सम्पन्न हुई। हज़ारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं आमजन ने राष्ट्रध्वज के साथ शहर की गलियों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

शहरवासियों ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत

रैली के मार्ग में खड़े शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर सेनानियों का अभिनंदन किया। हर कोने से भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष गूंजते रहे, जिससे संपूर्ण पुष्कर नगरी देशप्रेम के वातावरण से गूंज उठी।

तिरंगा देश की आन, बान और शान

मंत्री रावत ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, यह हमारे देश की आन, बान और शान है। पुष्कर की पावन भूमि से निकली यह तिरंगा रैली संपूर्ण भारतवासियों को यह संदेश देती है कि देशप्रेम और एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ इस राष्ट्रव्यापी महाअभियान का उद्देश्य हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्योति को प्रज्वलित करना है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को स्मरण कराते हुए देश की अखंडता और समृद्धि के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

तिरंगा रैली में ये भी शामिल हुए

रैली में निर्वतमान सभापति कमल पाठक, अर्जुन रावत, अशोक पाराशर, नरेंद्र सिंह चुंडावत, पुष्कर नारायण भाटी, अरुण वैष्णव, भुवनेश पाठक, शक्ति सिंह राठौड़, बद्री गुर्जर, राजेश शर्मा, सुरजीत रावत, ज्ञान सिंह रावत, रोहन बोकालिया, धर्मेंद्र नागोरा, हेमराज तेजी, शंभू चौहान, मुकेश कुमावत, धीरज यादव, घनश्याम भाटी, विष्णु सेन, कमल रामावत, लक्ष्मी पाराशर, मोहन सिंह रावत, राजेंद्र रावत, प्रकाश रावत, गजेंद्र गोस्वामी, त्रिलोक नामा, लाभांशु वैष्णव, संदीप पाराशर, वेद प्रकाश पाराशर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।