कोटा। राजस्थान में कोटा जिले के सीमलिया थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार एक बालिका की मौत हो गई जबकि 21 अन्य लोग घायल हो गएये।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक माली समाज के लोग कोटा के चारगांव, डाबर बमोरी एवं अन्य गांव से देवताओं की रसोई लेकर ट्रैक्टर से झालावाड़ के मऊ महाराज जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे।
राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर चींसा के पास गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे उनके पीछे आ रही आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली पलट गई। जिससे ट्रॉल में सवार लोग दब गए।
उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकाला। इनमें रश्मि (11) की मौत हो गई जबकि घायलों को आरबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां 21 घायलों को भर्ती किया गया है। घायलों में ज्यादातर बच्चें महिलाएंयें और बुजुर्ग हैं।