परीक्षित मिश्रा
सबगुरु न्यूज-सिरोही। कांग्रेस द्वारा जैसलमेर में बस हादसे में लोगों की जान जाने पर भजनलाल सरकार के मंत्री ओटाराम देवासी के द्वारा जन्मदिन जश्न मनाने के आरोप पर जन्मदिन के कार्यक्रम में देवासी ने जवाब दिया। वहीं इसी कार्यक्रम के तहत कुछ ऐसा हुआ कि सांसद लुम्बाराम चैधरी ने जिला कलेक्टर अल्पा चैधरी के सामने ही जिला प्रशासन के व्यवहार की सख्त भत्र्सना की।
सिरोही में विक्रम संवत के अनुसार ओटाराम देवासी का जन्मदिन मनाया इसी दौरान कार्यक्रम के अंत में खाली कुर्सियों और चार पांच दर्जन पदाधिकारियों को ओटाराम देवासी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनका जन्मदिन दस अक्टूबर को था। वो उस समय डेनमार्क में थे तो वहां के प्रतिनिधि ने उनका जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन का कार्यक्रम पहले आयोजित किया जाना था लेकिन, एसएमएस की दुखांतिका हो गई। उस समय इसे टाल दिया था और आज के दिन इसे रखने का निर्णय किया था।
वो बोले कि इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने आगे होकर कहा कि अब आप जन्मदिन का कार्यक्रम कर सकते हैं उस बात को बहुत दिन हो गए हैं। लेकिन, ओटाराम देवासी की ये निंदा जैसलमेर दुखांतिका को लेकर हो रही है जिसे हुए अभी तीन दिन नहीं हुए हैं इसमें एक और घायल की जान शनिवार को ही चली गई थी। इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा।
इधर, इस कार्यक्रम के दौरान सांसद लुम्बाराम चैधरी जिला कलेक्टर अल्पा चैधरी से नाराजगी जताते हुए नजर आए। दरअसल, प्रधानमंत्री केन्द्र की महत्वाकांक्षी किसान सम्मान निधि योजना में राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किश्त को 8 हजार से 9 हजार किए जाने की योजना की लाॅन्चिंग भी शनिवार को थी। इसके लिए हर जिले के किसानों को कार्यक्रम से जुडना था। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने शुकवार को एक पत्र जारी करके इस कार्यक्रम को भी उसी स्थल पर करवाने का आदेश जारी किया जहां पर ओटाराम देवासी का जन्मदिन का आयोजन था। ऐसे में दोनों कार्यक्रम मर्ज हो गए।
पंचायतराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के कार्यक्रम में लुम्बाराम चैधरी पहुंचे तो उन्हें जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी मिल गई। सांसद ने उनके पास जाकर उन्हें किसान सम्मान निधि के कार्यक्रम की सूचना नहीं देने पर सख्त आपत्ति जताई। सांसद के जिला कलेक्टर से बात करते हुई भाव भंगिमाएं देखकर उस पंक्ति के अधिकांश लोगों का ध्यान उनकी चर्चा पर था।
– धन्यवाद देने के समय गायब हुए लोग
ओटाराम देवासी पर लोगों के समय की कद्र नहीं करने के आरोप लगते रहते हैं। जिले में ऐसा विरला ही कोई कार्यक्रम रहा होगा जिसमें वो कभी समय पहुंचे हों। लोगों को धूप, सर्दी, बारिश में भूखे-प्यासे इंतजार करवाना उनकी आदत में शुमार मान लिया गया है। इसका नुकसान उन्हें ही उठाना पडता है। अपने जन्मदिन के कार्यक्रम में भी उठाना पडा। वो कार्यक्रम निर्धारित समय 11 बजे में साढे चार घंटे की देरी से आए। ऐसे मेें आते ही लोगों ने उन्हें मालाएं पहनाई।
जिन्हें खाना खाना था उन्होंने खाना खाया। सीधे अपनी-अपनी गाडियों में सवार होकर निकल लिए। जब ओटाराम देवासी ने धन्यवाद ज्ञापन के लिए मंच पर अपना माइक संभाला तो कुर्सियां लगभग पूरी तरह से खाली थीं। दो-चार दर्जन पदाधिकारी और कार्यकर्ता पांडाल में मंच के सामने खडे हुए थे। ओटाराम देवासी इन्हीं को बता रहे थे कि उन्होंने जन्मदिन क्यों मनाया और किसकी मेहनत का परिणाम था।
– इन्होंने पूरी कर दी रही सही कमी
रही सही कमी कार्यक्रम के सर्वेसर्वा बने जिला महामंत्री गणपतसिंह और प्रकाश रावल ने पूरी कर दी। घंटों इतजार कर रहे कई लोगों को ओटाराम देवासी के मंच पर पहुंचते ही माला पहनाने के लिए मंच पर जाने पर इन दोनों ने व्यवस्था के नाम पर रोक दिया।
आबूरोड के पालिकाध्यक्ष और आबूरोड नगर मंडल के पदाधिकारियो के द्वारा लाई गई माला को तो मंच पर ही रखवाकर उन्हें नाम बुलवाने पर आने का कहकर भेज दिया। ये अकेला उदाहरण नहीं था। उम्र में अपने से कनिष्ट नेताओं के द्वारा इस तरह के रूखे व्यवहार से भी कई नेता और कार्यकर्ता क्षुब्ध होकर माला पहनाने की औपचारिकता पूरी करके निकल लिए। ओटाराम देवासी के स्वागत के लिए मंच संचालक के पास जिला संगठन और मंडलों पदाधिकारियों की करीब 57 लोगों की सूची थी। इनमें से कई लोग आए नहीं थे और कई जो आए थे देवासी के देरी से पहुंचने और रोकाटोकी की वजह से देवासी के मुख्यमंत्री का भाषण सुनने के लिए नीचे उतरते ही शुभकामनाएं देकर निकल गए।।ऐसे में ओटाराम देवासी के धन्यवाद ज्ञापन को सुनने वाले पर्याप्त लोग भी नहीं मिले।
-बिना भजन गाए निकले छोटूसिंह
ओटाराम देवासी के जन्मदिन के कार्यक्रम में भाजपा जिला संगठन और मंत्री के प्रति पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की नाराजगी साफ नजर आई। ओटाराम देवासी के पहुंचने पर पांडाल में उनके समाज वालों के समेत काफी लोग नजर आए। लेकिन, ओटाराम देवासी के देरी से पहुंचने और मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम के भाषण से बोझिल हो चुके आयोजन से लोगों को जाने की जल्दी लगी। कुछ लोग खाना खाने उठ गए कुछ माला पहनाने आ गए। कुछ लोग प्रशासनिक अधिकारियों के आगे पीछे खडे हो गए। इस तरह की अव्यवस्था के बीच गाने में भजन गायक छोटूसिंह रावणा को अपने फन का अपमान लगा। वो बोले भी कि वे तो जोधपुर के लोगों को ही अव्यवस्थित मानते थे, लेकिन सिरोही में भी वही हाल है। वो ओटाराम देवासी को जन्मदिन का गाना समर्पित करके निकल गए।
-पूजा-अर्चना की, हुआ स्वागत
सिरोही पहुंचते ही देवासी ने सारणेश्वर महादेव मंदिर में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने पूजा अर्चना कर प्रदेश व जिले में खुशहाली की कामना की। राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक योगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चैधरी, आहोर विधायक छगन राजपुरोहित, पाली के पूर्व सांसद पुष्प जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित, कमलेश दवे, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि युवा मोर्चा ने गोयली चैराहे पर स्वागत किया। इसके अलावा तीन बत्ती चोराहा, अनादरा चैराहा पर भी उनका स्वागत किया गया।