बीकानेर में थार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

0

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक थार जीप की चपेट में आने से मोटर साइिकल पर सवार दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहित पारीक और प्रमोद पंवार मोटर साइकिल से कोड़मदेसर से गांधी प्याऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही थार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। आमने सामने की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

उधर घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पीबीएम अस्पताल के शवगृह के बाहर धरना लगा दिया। पुलिस ने परिजनों का समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।