बिहार चुनाव परिणाम : NDA 171 और महागठबंधन 55 सीट पर आगे

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की आज जारी मतगणना में पूर्वाह्न साढ़े दस बजे तक जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार 171 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं महागठबंधन के प्रत्याशी 55 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी 72, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 75, लोक जनशक्ति पार्टी (रामिवलास) 18, हिंदुस्तानी आवाम मोचा (हम) पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के एक उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से एक सीट पर आगे चल रहे हैं।

वहीं, महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 41, कांग्रेस, 07, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) पांच और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रत्याशी एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

इसी तरह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मस्लिमीन (एआईएमआईएम) के दो, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक और एक निर्दलीय उम्मीदवार अपने निकटतम उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं।