जयपुर में फैक्ट्री के आक्सीजन प्लांट में विस्फोट से दो लोगों की मौत

0

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात एक फैक्ट्री के ऑक्सीजन प्लांट में सिंलेडर फटने से फैक्ट्री के मैनेजर सहित दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार हादसे में एक श्रमिक की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि फैक्ट्री के मैनेजर विनोद के दोनों पैर शरीर से अलग हो गए और उन्होंने भी बाद में दम तोड़ दिया।

धमाका इतना जोरदार हुआ कि प्लांट की छत के पखच्चे उड़ गए और मलबे के टुकड़े कई मीटर दूर तक लोगों के घरों तक जा गिरे। घटना के बाद फैक्ट्री एवं आसपास के क्षेत्र को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया।

एहतियात के तौर पर सिविल डिफेंस की टीम और दमकल की गाड़ियां मौके पर तैनात कर दी गई। विस्फोट के कारणों का पता एफएसएल जांच के बाद पता चल पायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।