अजमेर। आगरा गेट के समीप जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पंप के सामने एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने सोमवार को छापेमारी की। इस दौरान अनैतिक गतिविधियों के शक में कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि मौके से तीन महिलाओं व एक युवक को पूछाछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह छापा गुप्त सूचना के आधार पर मारा। स्पा सेंटर का संचालक फरार बताया जा रहा है।


