पंचशील नगर में 6 को वाहन रैली, 7 को कलश यात्रा के साथ संत समागम

21

अजमेर। हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने के लिए सर्व हिन्दू समाज की ओर से सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन पंचशील नगर में होगा।

आयोजन समिति के संयोजक ने बताया कि सम्मेलन के अन्तर्गत दो दिवसीय आयोजन रखा गया है। पहले दिन 6 फरवरी को विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली श्रीमनकामेश्वर महादेव मंदिर से आरंभ होकर राजीव सर्किल, होते हुए बी ब्लॉक व सी ब्लॉक के विभिन्न मार्गों से होती हुई सेक्टर तीन पहुंचेगी।

इसी क्रम में दूसरे दिन 7 फरवरी को अपराहन 3:30 बजे कलश व संदेश यात्रा का आयोजन होगा। कलश यात्रा पंचशीलेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर 2 उद्यान से आरंभ होगी जो मनकामेश्वर मंदिर, शिव शक्ति मंदिर समेत विभिन्न मार्गों से होती हुई मुख्य कार्यक्रम स्थल विजय सरिता के पास लक्ष्य पैलेस पर सम्पन्न होगी।

यहां संत समागम में मुख्य अतिथि एवं राष्ट्र संत कृष्णानंदजी के आशीर्वचन होंगे तथा आयोजन की अध्यक्षता सीएमएचओ ज्योत्सना रंगा करेगी। संत समागम के पश्चात समस्त धर्मप्रेमी सामाजिक समरसता से परिपूर्ण भोजन प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9829730360, 9214600963, 9414002423,8112254480 पर संपर्क कर सकते हैं।