विराट हिन्दू सम्मेलन से पूर्व पंचशील नगर में निकाली वाहन रैली

71


अजमेर।
हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने के लिए सर्व हिन्दू समाज की ओर से सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिन्दू सम्मेलन के 7 फरवरी को अजमेर के पंचशील नगर स्थित लक्ष्य पैलेस में होने वाले आयोजन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विशाल वाहन रैली निकाली गई।

यह रैली सेक्टर बी स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर से आरंभ हुई जो राजीव सर्किल होते हुए बी ब्लॉक व सी ब्लॉक के विभिन्न मार्गों से होते हुए पंचमुखी महादेव मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह जगह धर्मप्रेमियों ने रैली का पुष्पवर्षा कर स्वागत किेया। पंचमहेश्ववर महादेव मंदिर पर हनुमान चालिसा के साथ रैली का समापन हुआ।

7 फरवरी को अपराहन 3:30 बजे कलश व संदेश यात्रा का आयोजन होगा। कलश यात्रा पंचमहेश्ववर महादेव मंदिर सेक्टर 2 उद्यान से आरंभ होगी जो मनकामेश्वर मंदिर, शिव शक्ति मंदिर समेत विभिन्न मार्गों से होती हुई मुख्य कार्यक्रम स्थल विजय सरिता के पास लक्ष्य पैलेस पर सम्पन्न होगी।

यहां संत समागम में मुख्य अतिथि एवं राष्ट्र संत कृष्णानंदजी के आशीर्वचन होंगे तथा आयोजन की अध्यक्षता सीएमएचओ ज्योत्सना रंगा करेगी। संत समागम के पश्चात समस्त धर्मप्रेमी सामाजिक समरसता से परिपूर्ण भोजन प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9829730360, 9214600963, 9414002423,8112254480 पर संपर्क कर सकते हैं।