बाघसुरी गांव में राममय हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन का माहौल
मंगल कलश यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत
नसीराबाद। समीपवर्ती बाघसुरी गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय विराट हिन्दू सम्मेलन का रविवार को कलश यात्रा और धर्मसभा के साथ समापन हुआ।
दोपहर में राज हवेली कार्यालय स्थित दफ्तर में आयोजित धर्म सभा में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय निर्मोही अखाडा दूदाधारी अयोध्या धाम एवं डबरेला धाम के महंत शंकरदास महाराज के आशीर्वचन हुए। उन्होंने पंच परिवर्तन अपनाकर समानता, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक समरसता के साथ जीवन जीने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने सरकार से गाय को राष्ट्र माता व राष्ट्र धरोहर का दर्जा दिलाए की मांग उठाई।
श्रीमानव निर्वाण सनातन धर्म संस्था एवं श्री कल्याण आश्रम बाघसुरी के महंत कर्मचंद भारती ने सनातन धर्म और संस्कृति के लिए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। संघ के विभाग विद्यार्थी प्रमुख लक्ष्मण पंजीबी का मार्गदर्शन भी मिला। अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक कल्याणमल सेन ने की। इस मौके पर राज हवेली गोमाता, भारत माता के साथ जय श्रीराम के नारों से गूंजायमान हो गया। इससे पूर्व अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन धर्म सभा के बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ। समरसता भरे माहौल में हिन्दू समाज के हर जाति वर्ग ने महाप्रसादी ग्रहण की।
551 महिलाओं व कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
बाघसूरी में सर्व सकल हिन्दू समाज व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बाघसूरी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बाबा रामदेव मंदिर से 551 महिलाओं व कन्याओं ने मंगल कलश के साथ डीजे की धुन पर शोभायात्रा निकाली। पारंपरिक परिधान पहने महिलाएं लोक गीत गाते चल रही थीं। आकर्षक झाकियों से राममय हुए माहौल में मंगल कलश शोभायात्रा में सैकड़ों धर्मप्रेमियों ने शिरकत की। मंगल कलश यात्रा व शोभायात्रा बाबा रामदेव मंदिर से हथाई, मुख्य बाजार, गांधी चौक, आखरियां, लक्ष्मीपुरा होते हुए राज हवेली पहुंची। मंगल कलश व शोभायात्रा का मार्ग में जगह जगह पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया।
प्राइवेट स्कूलों के बच्चों की झांकियों को सराहा
हिंदू सम्मेलन के दौरान शोभायात्रा में निजी स्कूलों के बच्चों ने आकर्षक झांकियों के जरिए सहभागिता की। चंद्रशेखर शर्मा व मनीष यादव ने बताया कि बच्चों ने राम दरबार, भारत माता, हनुमानजी, वानर सेना, राम लक्ष्मण व सीतामाता सहित विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने झांकियों खूब सराहा।
एकजुटता ने आयोजन को सफल बनाया
इस मौके पर समाजसेवी बंटी अग्रवाल, एडवोकेट रणविजय सिंह शेखावत, सुरेश चंद शर्मा, चंदन सिंह, श्याम सुंदर रोल्या, मुकेश प्रजापत, महेन्द्र रायका, गोविन्द वैष्णव, अक्षय भाटी, हेमन्त सेन, मुकेश प्रजापत, पूर्व सरपंच देवेंद्र गुर्जर, ओमप्रकाश वैष्णव, शंभु पाराशर, त्रिलोकचंद रोल्या, दामोदर शर्मा, अशोक सिंह शेखावत, सोहन लाल राजोरा, गोपाल गुर्जर, मोहनलाल राजोरा, शेखर गुर्जर, रामकरण गुर्जर, तेजमल अग्रवाल, एडवोकेट गोरधन गुर्जर, जगदीश प्रसाद शर्मा, रणजीत सिंह भाटी, सुरेश चंद शर्मा, रवि साहू, पृथ्वीराज लक्ष्कार, चरण सिंह चौधरी, रमेश चौधरी, महावीर जाट, भगवान सिंह सिसोदिया सहित ग्राम नाहरपुरा, अजबा का बाडिया, बनेवडा़, बुधपुरा, नासून, बुबानिया, धोलादाता आदि गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।




