अमृतसर। पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर ते वार अभियान के तहत एक इंटेलिजेंस ऑपरेशन में सीमा पार हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर इसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से छह अत्याधुनिक पिस्तौल, दस कारतूस, 115 ग्राम हेरोइन और 11.90 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी सीमा पार तस्करी नेटवर्क से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और अवैध हथियारों और ड्रग्स की तस्करी में शामिल हैं।
उन्हाेंने कहा कि आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।



