संगीत संध्या सुरों का कारवां में म्यूजिक लवर्स ग्रुप ने दी प्रस्तुतियां

0

अजमेर। म्यूजिक लवर्स ग्रुप की ओर से सूचना केंद्र सभागार में आयोजित संगीत संध्या सुरों का कारवां में ग्रुप सदस्यों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी।

मनोज वर्मा ने बताया कि सुरेश ताराचंदानी ने ओम शांति ओम…, ​कमरजहां ने और रंग दे…, ​शकील खान एवं मोनिका शर्मा ने वादा कर ले साजना… गाकर सबका मोह लिया। वही ​कमल शर्मा के मैं आया हूं लेके साज…, ​भगवती प्रसाद शर्मा के ये जो मोहब्बत है…, सुमन सोनी के बदन पे सितारे लपेटे…गाने पर श्रोता झूम उठे।

आइरिस रोज ने याद किया दिल ने कहां हो तुम…, ​प्रकाश जेठरा व सीमा शर्मा ने तेरी चुनरिया दिल ले गई…, किरण वर्मा ने बलमा ओ बलमा हो मेरे खाली नाम…, ​विकास पंवार ने झनक झनक तोरी बाजे पायलिया…राकेश गौड़ ने ओ दिलबर जानिये, तेरे हैं हम तेरे…, शकील खान डुएट ने इस रेशमी पाजेब की झंकार के सदके…, ​अनूप गौड़ ने ए मेरी ज़ोहरा ज़बी…,
​सीमा शर्मा ने ए मेरे हमसफर एक जरा इंतजार…, ​नौनी वरदानी और मोनिका शर्मा ने नहीं यह हो नहीं सकता बिल्कुल भी नहीं…, आजाद अपूर्वा-नौनी वरदानी ने छोटे मियां तो छोटे मियां बड़े मियां सुभान अल्लाह…, ​लता लखियानी ने मोरनी बागा में बोले आधी रात…, रवि टिलवानी-लता लखियानी ने कह दु तुम्हे…, ​धर्मराज प्रजापत ने तुम अगर साथ देने का…, महेश सैन ने आ गया आ गया…,राघव दाधीच ने प्रारंभ है प्रचंड है…की सुंदर प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का संचालन सीमा शर्मा एवं प्रकाश झमटानी ने किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था का वार्षिक कार्यक्रम आगामी 29 मार्च को अजमेर में आयोजित किया जाएगा।