अजमेर। राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बजट 2026 को लेकर कहा कि भजनलाल सरकर ने आमजन के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है।
एक प्रेस वार्ता के दौरान चतुर्वेदी ने कहा कि आमजन के लिए l बजट 2026 साल वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने का एक स्पष्ट, सुदृढ़ एवं दूरदर्शी रोडमैप है। यह बजट आत्मनिर्भर समृद्ध राजस्थान की सोच को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ आर्थिक विकास, सामाजिक न्याय और समावेशी प्रगति का संतुलित दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।
उन्होने बताया की वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश बजट समाज के प्रत्येक वर्ग गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग, श्रमिक एवं उद्यमियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया। बजट में ग्रामीण एवं शहरी विकास दोनों क्षेत्रों पर समान रूप से विशेष ध्यान दिया गया है ताकि संतुलित, समावेशी और टिकाऊ विकास सुनिश्चित हो सके। राजस्थान सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को निरंतरता प्रदान करते हुए उनके लिए पर्याप्त बजटीय प्रावधान किए गए हैं।
चतुर्वेदी ने बताया की राजस्थान के बड़े शहरों में ट्रेफिक की एक बड़ी समस्या थी इसके लिए बजट में घोषणा की गई है कि सभी संभाग मुख्यालय सिगनल फ्री होंगे। 30 हजार युवाओं को 10 लाख तक ब्याज फ्री कर्ज साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तर्ज पर प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना की जाएगी इसमें ऑनलाइन टेस्ट सुविधा साहित परीक्षाओं के आयोजन की सुविधा होगी।
कॉलेज स्टूडेंट के लिए ड्रीम प्रोग्राम चलाया जाएगा जिससे अगले साल 50 हजार छात्रों को इसका सीधा फायदा मिलेगा साथ ही परीक्षाओं में अधिक परदर्शिता आएगी। अब सड़क हदसों में घायल हुए लोगों का मुफ्त इलाज होगा साथ ही जयपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर में हाईटेक विश्रामगृह और अटल आरोग्य फूड कोर्ट की भी स्थापना की जाएगी।
शेखावाटी में यमुना का पानी लाने के लिए 32 हजार करोड़ की परियोजना को हरी झंडी दी गई है। 8वेंं वेतन आयोग के लिए कमेटी बनेगी। भजनलाल सरकर के इस जनकल्याणकारी बजट का गरीब, युवा, किसान एवं महिलाओं को फायदा मिलेगा।
चतुर्वेदी नेकहा कि यह बजट विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी बजट है जो प्रदेश को आर्थिक सुदृढ़ता, सामाजिक समावेशन समृद्ध और आत्मनिर्भर की दिशा में नई ऊचाइयों तक ले जाने वाला सिद्ध होगा।
अजमेर में पीपीपी मोड पर स्मार्ट पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। तारागढ़ में पर्यटन संबंधी सुविधाओं का विकास होगा। महर्षि दयानंद सरास्वती विश्वविद्यालय में पेनोरमा का निर्माण किया जाएगा। पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में आईटीसी लेब की स्थापना की जाएगी। अजमेर पुष्कर घाटी मार्ग चौड़ीकरण का कार्य होगा साथ ही अजमेर पुष्कर-बाडी घाटी सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा पुष्कर में हेरीटेज वॉक का निर्माण होगा।
भाजपा अजमेर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा एवं मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। ग्रामीण एवं शहरी विकास योजनाओं को निरंतरता देकर यह बजट आमजन के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य करेगा। अजमेर में 200 करोड़ के ड्रेनेज सिस्टम के कार्य किए जाएंगे, राजस्व मंडल के नवीन भवन के निर्माण के लिए 150 करोड़ का प्रवधन किया गया है। अजमेर पीपीपी मोड पर स्मार्ट पार्किंग का निर्माण होगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाना, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेना, भाजपा जिला मीडिया संयोजक विक्रम सिंह, अनीश मौयल, रचित कच्छावा भी मौजूद रहे।



