3 माह से बीसलपुर पेयजल नहीं आने परेशान ग्रामीण
नसीराबाद। समीपवर्ती ग्राम पंचायत बाघसुरी के अधीन व नवीन ग्राम पंचायत बनेवडा के ग्रामीण 3 माह से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। प्रशासन एवं जलदाय विभाग को अवगत कराने के बावजूद अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणोंं ने अब आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
बनेवडा संघर्ष समिति सदस्य जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने अजमेर कलेक्टर लोकबंधु व नसीराबाद जलदाय विभाग के अईईएन को ज्ञापन सौंपकर अतिशीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग करते 5 मार्च को नसीराबाद उपखंड कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठने चेतावनी दी है।
उन्होंने बताया कि आमजन व गांव की तीन स्कूल के बच्चों सहित ग्रामीण हेंडपंप व कुओं का फ्लोराईडयुक्त पानी पीने को मजबूर है, जिससे पेट दर्द, सिरदर्द, सहित गंभीर बीमारियां घर कर रही है। नसीराबाद जलदाय विभाग को गई बार पेयजल आपूर्ति बहाल कराने का निवेदन किया गया लेकिन अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे है।
बनेवडा संघर्ष समिति ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल नही करने पर 5 मार्च को नसीराबाद उपखंड कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है ताकि प्रशासन का आमजन की मूलभूत आवश्यकता की ओर ध्यान आकर्षित हो सके। भूख हड़ताल हड़ताल में स्कूली बच्चे, आमजन, बनेवडा संघर्ष समिति सदस्य सहित ग्रामीण भाग लेंगे।



