हनुमानगढ़ में पिकअप-बोलेरो की टक्कर में युवक की मौत, 4 घायल

0

हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर पिकअप और बोलेरो में टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो महिलाओं सहित चार घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मृतक की पहचान बोलेरो चालक सुभाष नाथ (26) निवासी बिसरासर के रूप में हुई है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मेगा हाईवे पर पल्लू और पूरबसर के बीच संगम होटल के पास हुई, जब विपरीत दिशा से आ रहे दोनों वाहन टकरा गए।

पुलिस ने बताया कि टक्कर से सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पल्लू के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद बीकानेर भेज दिया गया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। चारों घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।