हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि शुक्रवार को शादी समारोह में पहुंची बालिका को आरोपी मांगीलाल जाट (32) बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और एक सुनसान मकान में दुष्कर्म किया।
घटना के बाद बालिका ने घर पर सारी घटना बता दी। परिवार ने तुरंत आरोपी मांगीलाल की पहचान की और रविवार को मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ित बालिका का तत्काल मेडिकल परीक्षण करवाया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी मांगीलाल जाट फिलहाल फरार है।



