श्रीगंगानगर में महिला चिकित्सक से मंगलसूत्र लूटकर बदमाश फरार

0

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में एक महिला चिकित्सक से एक बदमाश मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक निजी चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ और डॉ. स्मृति छाबड़ा सोमवार की शाम अपने बेटे को ट्यूशन पर छोड़ने के लिए स्कूटी से मीरा मार्ग पर चहल चौक की तरफ जा रही थी।

इस मार्ग पर अचानक एक नकाबपोश ने उनकी स्कूटी को जबरन रुकवा लिया और उनका करीब डेढ़ तोले का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।