बारां अस्पताल से हत्या का ईनामी कैदी फरार मामले में 5 गार्ड निलंबित

0

बारां। राजस्थान में बारां में मंगलवार को जिला राजकीय अस्पताल से एक कैदी के फरार होने के मामले में ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल सहित पांच गार्डों को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात गार्डों की जांच में लापरवाही मिली है। लापरवाही सामने आने पर हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार सहित चालानी गार्ड जुनैद, लडडूलाल, गोपाल और सूरजमल को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति भी गठित की गई है।

अंदासु ने कहा कि फरार आरोपी को जल्द ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फरार कैदी की तलाश में चार दलों का गठन किया गया है। उनमें दो दल मध्य प्रदेश की ओर भेजे गए हैं क्योंकि फरार कैदी ग्वालियर जिले का है।नाका चौकियों पर पूरी सूचना, फोटो इत्यादि भेजे गए है ताकि मुल्जिम काबू में आ जाए। बारां से सटे मध्य प्रदेश के नाकों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।