तीर्थराज पुष्कर में 2 अप्रैल को 171 अरब राम नाम परिक्रमा महोत्सव

77

संतों के सान्निध्य में होगा भव्य शुभारंभ
अजमेर। तीर्थराज पुष्कर में आगामी 2 अप्रैल को एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। श्रीरामनाम परिक्रमा समारोह समिति की ओर से आयोजित यह विशेष महोत्सव 171 अरब हस्तलिखित राम नाम सतत् परिक्रमा शुभारंभ महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। यह आयोजन चैत्र शुक्ल पूर्णिमा, संवत् 2083 के पावन अवसर पर, जो कि हनुमान जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है, सुबह 9 बजे से पुष्कर स्थित श्रीराम नामालय, पंच पीपली सुधाबाई रोड पर होगा।

इस संबंध में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक स्वामी कॉम्पलेक्स में आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा और जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। बैठक में यह तय हुआ कि कार्यक्रम संत-महात्माओं के सान्निध्य में होगा, जिससे इसकी आध्यात्मिक गरिमा और बढ़ेगी।


श्री रामनाम संग्रह बैंक के संस्थापक पं. बालकृष्ण पुरोहित ने बताया कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में संत, विद्वान और श्रद्धालु शामिल होंगे, जो राम नाम की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेंगे। समिति ने आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं।

संरक्षक मंडल में पूरन सिंह चौहान और आनंद अरोड़ा को शामिल किया गया है, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी कंवल प्रकाश किशनानी, सत्यनारायण भंसाली, महेंद्र जैन मित्तल और लेखराज सिंह राठौड़ को दी गई है। स्वागत सत्कार समिति में एडवोकेट शशि प्रकाश इंदौरिया, सेवानिवृत जज किशन गुर्जर, कैलाश सिंह भाटी, वृतिका शर्मा, प्रसार-प्रसार समिति में विजय सिंह मौर्य, भोजन समिति में गोपाल जादम, उमराव सैनी, मुकेश सोनी, टेंट व्यवस्था समिति में अमर सिंह राठौड़, रेणु पाराशर तथा किशन शर्मा दायित्व का निर्वाह करेंगे।