श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ ब्रांच नहर में पंजाब के युवक का शव बरामद

0

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ के सदर थाना क्षेत्र में सूरतगढ़ ब्रांच नहर में पंजाब के एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान मनदीपसिंह कंबोज सिख (24) निवासी ट्रक यूनियन के पीछे, गली नंबर चार, मलोट, पंजाब के रूप में हुई है। मनदीपसिंह के पिता संतोषसिंह और उसके साथ आए लोगों ने आज सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में शव की पहचान की।

पुलिस ने बताया कि उनके द्वारा मनदीपसिंह की मौत को लेकर शक जाहिर किए जाने पर पुलिस ने तीन चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है।
उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर को राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर पालीवाल गांव के निकट सूरतगढ़ ब्रांच नहर में लोगों ने एक युवक का शव देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया है।