कर्मचारी महासंघ (भामसं) का प्रदेश अधिवेशन 7 जून को भरतपुर में

38

मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद का प्रदेश अधिवेशन 12 अप्रैल को जयपुर में
अजमेर। राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (BMS) एवं संबद्ध संगठनों की अजमेर संभाग की बैठक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्ण सिंह जोधा एवं राजस्थान मन्त्रालयिक कर्मचारी परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भरतपुर से पधारे प्रांतीय अधिवेशन के संयोजक हरवीर चौधरी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए अजमेर महासंघ जिलाध्यक्ष वंश प्रदीप सिंह, मंत्रालय कर्मचारी परिषद अजमेर जिलाध्यक्ष विमल किशोर गुरू व महामंत्री अनिल जैन ने बताया कि राजस्थान मन्त्रालयिक कर्मचारी परिषद का प्रांतीय अधिवेशन 12 अप्रेल को जयपुर के राजापार्क स्थित आदर्श विद्या मंदिर में एवं राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (BMS) का प्रांतीय अधिवेशन 7 जून को सुबह 11 बजे भरतपुर में ऑफिस के पास भरतपुर विकास प्राधिकरण ऑडीटोरियम में होगा।

इन दोनों अधिवेशनों को सफल बनाने की दिशा में प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यक्रम संयोजक हरवीर चौधरी ने अजमेर संभाग के कार्यकर्ताओं से चर्चा की, जिलों के कर्मठ व जुझारू पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिवेशन में आने का आव्हान किया।

चौधरी ने कहा कि अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशन में जल्द ही सक्रिय एवं जुझारू कार्यकर्ताओं की संभाग सहसंयोजकों के रूप में नियुक्ति की जाएगी। अधिवेशन के सफल आयोजन बनाने के लिए समस्त निष्ठावान एवं कर्मशील कार्यकर्ताओं ने तन-मन-धन से अधिवेशन में सहयोग करने तथा जिले से 125 कार्यकर्ता एवं संपूर्ण संभाग से 250 कार्यकर्ता की उपस्थिति का संकल्प लिया।

बैठक में राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला कोषाध्यक्ष राजेश किशनानी, वासुदेव मंघनानी, रमेश चन्द, राजस्थान मन्त्रालयिक कर्मचारी परिषद प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक मण्डोलिया, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण दास तुनगरिया, जितेन्द्र गोयल, मुकेश मून्दडा, शुभ कुमार जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।