बारां में व्यापारी अब चौबीस घंटे खोल सकेंगे दुकानें

0

बारां। राजस्थान के 123 शहरों में अब 24 घंटे दुकानें खोले जा सकेंगे और इनमें बारां जिला भी शामिल है।

व्यापार महासंघ अध्यक्ष योगेश कुमरा ने मंगलवार को बताया कि 24 घंटे बाजार खुलने से रात में भी चहल पहल होगी जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। व्यापारी दो पारियों में काम कर पाएगा, इससे अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी, नए संस्थान खुलेंगे, सेवा एवं फुटकर क्षेत्र में नए व्यापार खुलेंगे।

उन्होंने बताया कि बड़े संस्थानों में रात्रि पारी में काम से अतिरिक्त स्टाफ की भी आवश्यकता होगी, जिससे सेवा क्षेत्र में उछाल आने की पूरी संभावना है। रात में सुरक्षा एवं पुलिस के लिए सरकार की ओर से पुख्ता इंतजाम करने होंगे। सरकार के इस फैसले से व्यापारियों में खुशी है।

व्यापार महासंघ संघ से जुड़े व्यापारियों ने कहा कि अब व्यापारिक क्षेत्र को बढ़ावा मिलने के आसाऱ नजर आ रहे हैं। चौबीस घंटे बाजार खुलने से व्यापार की अर्थव्यवस्था सुधरने के बेहतर अवसर है। इसके लिए दुकान खोलने वाले व्यापारियों को श्रम विभाग से एक अतिरिक्त लाइसेंस लेना होगा।