हनुमानगढ़ जिले में एक पटवारी 12000 रुपए की रिश्वत लेते अरेस्ट

0

हनुमानगढ़। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील के जबरासर पटवार मण्डल के पटवारी प्रदीप कुमार को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने एसीबी चौकी हनुमानगढ़ को शिकायत की कि पटवारी उसके पिता एवं चाचा के नाम वसीयत से इंतकाल दर्ज करने की एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

गुप्ता ने बताया कि इस पर एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए पटवारी प्रदीप कुमार को परिवादी से 12 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं पुलिस महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है।