भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सिरोही के प्रस्तावित दौरे को लेकर सौंपी जिम्मेदारियाँ 

0
सिरोही में प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरों को लेकर आयोजित बैठक में विचार रखते ओटाराम देवासी।

सिरोही। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का 15 अप्रेल को प्रस्तावित सिरोही दौरे को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी की अध्यक्षता व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व सांसद लुम्बाराम चौधरी के सानिध्य में बैठक आयोजित हुई।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ का 15 अप्रैल को सिरोही जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम है। जिसमें सिरोही विधायक जनसुनवाई केंद्र का उदघाटन करेंगे, पत्रकार वार्ता करेंगे व भाजपा जिला स्तरीय बैठक लेंगे। 17-18 अप्रैल का आबुराज में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रस्तावित दौरा है और 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बालोतरा जिले के पचपदरा में राजस्थान रिफाइनरी का उदघाटन का प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा की बैठक हुई।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ 15 अप्रेल को विधायक जन सुविधा केंद्र का उदघाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि विधायक जन सुविधा केंद्र में आमजन की समस्याओं का तुरंत प्रभाव से निस्तारण किया जाए। जिसको लेकर हर विधानसभा क्षेत्र में विधायक जन सुविधा केंद्र खोले जा रहे है। उन्होंने कहा कि विधायक जन सुविधा केंद्र जनता का है यहाँ जो भी परिवेदनाएं आएगी व जिला स्तर से निस्तारण होने वाली होगी वह जिला प्रशासन से निस्तारण होगी और जयपुर स्तर की होगी वह जयपुर से निस्तारण होगी। इससे आमजन को कही भटकने की जरूरत नही पड़ेगी और जनता की समस्याओं का निस्तारण भी जल्द होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी ने प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरों को तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारी सौपी।

सांसद लुंबाराम चौधरी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्रसिंह चौहान, जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौड़ व नरपतसिंह राणावत ने भी पप्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के आगामी सिरोही दौरे के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

इससे पहले राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी ने विधायक जन सुविधा केंद्र का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नारायण देवासी जिला महामंत्री रामलाल रनोरा, प्रधान हसमुख मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष हेमलता पुरोहित, नरपतसिंह राड़बर, छगनलाल घांची, बाबूसिंह माकरोड़ा, हरजीराम चौधरी, नैनसिंह राजपुरोहित, चिराग रावल, हार्दिक देवासी, महिपाल चारण, महेंद्र माली, विनोद रावल, प्रकाश पटेल, कैलाश मेघवाल, अनिल प्रजापत, गोविंद सैनी, राजेंद्रसिंह चौहान, गोविंद माली, भंवर माली सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।