डीग। राजस्थान में डीग जिले में पुलिस ने दिल्ली पुलिस की फर्जी वर्दी पहनकर अपहरण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करके दो बदमाशों को गिरफ्तार करके एक बालक को निरूद्ध किया है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि कार्रवाई के दौरान तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से बोलेरो में सवार दो अपहृत युवकों अरबाज और अबरार (निवासी झेंझपुरी, कैथवाडा) को सुरक्षित मुक्त कराया गया। पीड़ितों ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें झंझपुरी के जंगल से हथियार के बल पर डरा धमका कर जबरन अगवा किया था।
पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिल्ली पुलिस की वर्दी पहने मुस्तुफा (25) और बोलेरो चालक मोईन (25) के कब्जे से 315 बोर डबल बैरल एवं अन्य हथियार बरामद किए हैं।
उन्होंने बताया कि गुरुवार रात डीग में कुछ बदमाशों द्वारा एक बोलेरो गाड़ी में दो युवकों का अपहरण कर झेंझपुरी से कामां की ओर ले जाया गया था। इसकी सूचना मिलने पर बोलेरो को घेर लिया। मौके से तीन हिरासत में लिए गए तथा तीन अन्य भाग गए।



