नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने रेलवे में 30 हजार पदों को समाप्त किए जाने संबंधी खबरों को गलत बताते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
रेल मंत्रालय के एक प्रवक्ता के अनुसार मानव संसाधन का समायोजन एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसके तहत समय के हिसाब से अप्रासंगिक हो चुके पदों का पुनर्वितरण कर उन्हें परिचालन और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जाता है। इस प्रक्रिया का मक़सद मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग और उनकी कार्यक्षमता में सुधार सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि 2025-26 के दौरान सुरक्षा श्रेणी में हजारों नए पद सृजित किए गए हैं और स्वीकृत पदों की कुल संख्या में किसी प्रकार की कमी नहीं की गई है।



