
सिरोही। स्थानीय सगरवंशी माली समाज के आराध्य देव भागिरथेश्वर महादेव के प्रतिष्ठा को 50 साल पूरे होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव मंगलवार को शुरू हुआ। चार दिवसीय महोत्सव का समापन 1 मई को होगा।
समाज पूर्व सचिव सुरेश सगरवंशी ने बताया कि स्थानीय मंदिर में 24 अप्रैल से ही महिलाएं लगातार महिलाएं मांगलिक गीतो ढोल गा रही हैं। अपने अपने क्षेत्र से हल्दी (सांझी ) लाने का प्रसंग के रही हैं। भगवान के सोने चांदी के आभूषणों के साथ ही भगवान के पोशाक ,श्रंगार सामग्री व फल मिठाई मेवा के साथ विविध सामग्री सांझी में लायी गई।
समाज सचिव गिरीश सगरवंशी ने बताया कि शाहजी की बाड़ी से सांझी प्रमुख जितेंद्र सगरवंशी , टांकरिया क्षेत्र सांझी प्रमुख महेंद्र सगरवंशी, महाकाली नगर सांझी प्रमुख विनोद सगरवंशी व सम्पूर्णनन्द कालोनी क्षेत्र सांझी प्रमुख राजेन्द्र सगरवंशी के साथ क्षेत्रवासियों ने पूरे जोश उत्साह के साथ सांझी लेकर मंदिर तक पहुंचे। जहां समाज के बाबुलाल सगरवंशी की अध्यक्षता में समाज कमेटी द्वारा समाजजनों का स्वागत किया गया और मेहंदी व गुड़ भेँट कर परम्परा का निर्वाह किया।
– की व्यापक व्यवस्था
इस चार दिवसीय आयोजन के लिए समाज की भूमि पर बड़े क्षेत्र में पांडाल लगाया गया है। यही नियमित भोजन प्रसादी प्रसादी जारी रहेगी। मंदिर को सजाया गया है। समाज के युवाओं को अतिथि सम्मान, धार्मिक अनुष्ठान, हल्दी रस्म, कलश यात्रा,भज संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा , महाप्रसादी, आवास व्यवस्था सहित विविध कार्यो की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुरेश सगरवंशी ने बताया कि महोत्सव कोकी तैयारियों में हेतु कुमार, दिनेश कुमार,हरीश कुमार, शंकरलाल, चंद्रदेव, मुकेश, पार्षद अनील, दिनेश चंद्र, नवलकिशोर, जितेंद्र , रामचन्द्र, राजेन्द्र, कमल कुमार, राजेश, गोपाल, अर्जुन,महेंद्, ललित, विनोद गोपाल, आशीष, गोविंद,अमृत,योगेश गुणवंत, रवि, मांगीलाल, नरेश सभी समाजजन युवा पूरे उत्साह के साथ लगे हुए हैं।


