खैरथल तिजारा। राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में भूर पहाड़ी गांव में महज दो बीघा जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों में अचानक खूनी संघर्ष छिड़ गया जिससे तीन लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद की जड़ दो बीघा जमीन है। पीड़ित हुसैन का कहना है कि उनके खेत में हरा चारा खड़ा था, जिसे कब्जा करने की नीयत से दूसरे पक्ष ने जबरन जोतना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पहले से तैयारी के साथ आए आरोपियों ने हमला बोल दिया। इससे परिवार के तीन लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को तुरंत किशनगढ़बास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अलवर जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारी घटना की पूरी जानकारी जुटा रहे हैं।



