रोहित जैन आरबीआई के डिप्टी गवर्नर नियुक्त

1

मुंबई। सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कार्यपालक निदेशक रोहित जैन को केंद्रीय बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। आरबीआई ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। जैन की आरबीआई के डिप्टी गवर्नर डिप्टी गवर्नर के पद पर नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है।

आरबीआई की विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत सरकार ने 2 मई 2026 की अपनी अधिसूचना के माध्यम से, और भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 8 की उप-धारा (1) के खंड (a) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए (जिसे उक्त अधिनियम की धारा 8 की उप-धारा (4) के साथ पढ़ा जाए), रोहित जैन को कार्यपालक निदेशक को भारतीय रिज़र्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है।

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि यह नियुक्ति पद ग्रहण करने की तिथि (जो 3 मई 2026 को या उसके बाद हो) से तीन वर्ष की अवधि के लिए, अथवा अगले आदेश जारी होने तक-इनमें से जो भी पहले हो-प्रभावी होगी।