जयपुर। महिला सशक्तीकरण पर बनी बहुप्रतीक्षित राजस्थानी फीचर फिल्म ‘हमारी बेटियां’ आठ मई को रिलीज होगी।
फिल्म के निर्देशक उग्रसेन तंवर ने मंगलवार को यहां बताया कि फिल्म के प्रकाशन से पहले ही राजस्थान फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी हलचल मची हुई हैं और इसे शुक्रवार को जयपुर के जैम सिनेमा में प्रकाशित की जाएगी और इसे आठ से 14 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे वाले शो में दिखाया जाएगा।
शो के दौरान दर्शकों को फिल्म की स्टार कास्ट से मिलने का मौका भी मिलेगा। इस फिल्म में रेखा परिहार, ऋषभ साहू, अशोक खडोलिया, संतोष कंवर, सनाया सैनी, विनयदेव गौतम, सुभाष सेठ, रमेश मकवाना, विनोद शर्मा बरना, हितेश सोलंकी, अभिनव शर्मा, दीपक सिंह, माधुरी खंडेलवाल, कलावती पटेल, गौरान्वी शर्मा, सत्यनारायण पाटोदिया, महेश योगी, गोविंदा गुर्जर, चित्रांश गौतम, मुकेश तंवर, गर्वित चौहान, श्याम सुंदर साहू, सीता साहू, मीनाक्षी सेन, शंकर लाल कटारिया, गुरु सुमेर सिंह, भगत सिंह, हरिनारायण साहू, फूलसिंह पिपलाली के साथ फिल्म के निर्देशक उग्रसेन तंवर ने इस फिल्म में दमदार अभिनय किया है।
फिल्म की अभिनेत्री रेखा परिहार ने बताया कि ये फिल्म महिला सशक्तीकरण पर आधारित है। फिल्म के निर्माता गणेश साहू, सह निर्मात्री रेखा परिहार, संगीत दिलबर हुसैन और गायिका रेखा परिहार और दिलबर हुसैन हैं। कोरियोग्राफी राजेंद्र राव चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर ज्योत्सना कौशिक, टेक्निकल निर्देशक अनिल के सैनी, मेकअप ममता अग्रवाल, चीफ कैमरा सुरेश खांडल है। फिल्म में पांच गाने हैं।



