टोंक के दत्तवास थाने का सहायक पुलिस उपनिरीक्षक 25000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

0

टोंक। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक जिले दत्तवास थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक गणेश नारायण चौधरी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय को मिली शिकायत पर परिवादी के विरूद्ध पुलिस टोंक जिले में थाना दत्तवास में दर्ज प्रकरण में की गई मदद तथा कब्जा पुलिस लिए गए मोबाईल लौटाने की एवज में आरोपी द्वारा 25 हजार रुपए रिश्वत की राशि की मांग करने की बात सामने आई।

इसके बाद एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गणेश नारायण चौधरी को परिवादी से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक एस. परिमला की निगरानी में आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है।