ठाणे के डोंबिवली दो पुत्रियों के यौन शोषण के आरोप में पिता अरेस्ट

0

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले की मानपाड़ा पुलिस ने एक पिता को अपनी दो पुत्रियों का कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी पेशे से बढ़ई है और उसकी चार पुत्रियां हैं। उस पर अपनी 19 साल की और दूसरी 10 साल की नाबालिग का यौन शोषण करने का आरोप है। स्थानीय नागरिकों ने सतर्कता दिखाते हुए पुलिस को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह मामला 10 साल की बच्ची के साथ हुए यौन शोषण के बाद सामने आया।

जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि इसी व्यक्ति ने करीब एक साल पहले अपनी 19 साल की पुत्री के साथ भी यौन दुराचार किया था। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलते ही आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़ितों से पूछताछ के बाद अपराधों की खौफनाक सच्चाई सामने आई है।अधिकारी अब इस बात की जाच कर रहे हैं कि क्या अन्य दो पुत्रियों के साथ भी किसी तरह का दुर्व्यवहार हुआ था। इस पूरे मामले में मा की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इस घटना से डोंबिवली इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है, और स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह मामला ठाणे क्षेत्र के नसरापुर से सामने आई इसी तरह की एक और खौफनाक घटना के कुछ ही समय बाद सामने आया है। मानपाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।