संयम लोढ़ा का आरोप, जिला प्रशासन शरारतन कर रहा है मुख्यमंत्री के आदेशों की अवमानना

95
सिरोही में कांग्रेस के अनुसूचित विभाग की बैठक को संबोधित करते संयम लोढ़ा और उपस्थित पार्टी नेता और कार्यकर्ता।

सबगुरु न्यूज -सिरोही। सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने सिरोही जिला प्रशासन आरोप लगाया है कि वो रामझरोखा के मामले में मुख्यमंत्री के आदेशों की पालना करने में शरारतन देरी कर रहा है। वो डाक बंगले में सिरोही जिला कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ये अत्यंत आश्चर्यजनक है कि राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा प्रेषित जांच पर सिरोही जिला कलेक्टर द्वारा 20 दिन पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर के अध्यक्षता में बनाई गई थी। पांच सदस्य कमेटी की 20 दिन बीत जाने के बाद भी एक भी बैठक नहीं हुई। यह अनदेखी, ढिलाई या शरारतन हरकत किसके इशारे पर हो रही है , इसका जवाब जिला प्रशासन को देना चाहिए।

लोढ़ा ने राज्य मंत्री ओटाराम देवासी को याद दिलाया कि उन्होंने भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सिरोही में धार्मिक ट्रस्ट की भूमि पर पूर्व में भी पट्टे बनाए गए हैं और उन्होंने गलत इजाजत का जिक्र किया, गलत होटल निर्माण का जिक्र किया अब एक महीना बीत गया उनको वह सभी सूची सार्वजनिक करनी चाहिए जो उनके पास है या इसमें भी लेनदेन करके मामले को ठंडा कर दिया गया। क्या मंत्री ने इन मामलों को इसलिए उठाया कि इन लोगों से पैसे वसूल किए जा सके। लोढ़ा ने कहा कि जिला कलेक्टर को मंत्री के वक्तव्य के आधार पर स्वयं संज्ञान लेना चाहिए। मंत्री का वक्तव्य सरकार का वक्तव्य होता है और मंत्री ने कहा है कि सिरोही नगर में गलत काम हुए तो जिला प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वह इस पर कार्यवाही करें।

 

लोढ़ा ने कहा कि हम सबको मनुष्य मात्र को प्रेम से जोड़कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम में जाति के आधार पर कोई फर्क किया जाता है तो बीट कांस्टेबल, ग्राम सेवक, पटवारी की जिम्मेदारी है कि वह अपनी तरफ से जिला प्रशासन को सूचित करें जिससे असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

लोढ़ा कहा कि मई महीने में पूरे जिले में नगण्य मजदूर है पहले एक ब्लॉक में जितने मजदूर उतने जिले में भी नहीं हैं। मात्र प्रधानमंत्री आवास में मजदूर लगाए गए हे, लोग घर पर बैठे हैं और इस सरकार को कोस रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के द्वारा किए गए अंधाधुन तबादलों के कारण कई सीनियर सेकंडरी विद्यालय शून्य और कई एलिमेंट्री स्कूल शून्य और एक शिक्षक की उपलब्धता पर आकर टिक गई है, यह चिंता का विषय है इन बच्चों का भविष्य क्या होगा कोई देखने वाला नहीं हैं।

लोढ़ा कहा कि सिरोही जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री स्कूल स्तर पर पहुंच गई है। मां-बाप परेशान है कि उनके बच्चे नशीली गोलियां खा रहे हैं और अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे हैं।

रेवदर विधायक मोतीराम कोली ने कहा कि सिरोही जिले में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर चल रहा है लेकिन कोई इस और ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। राजस्थान की पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार द्वारा चलाई गई योजना को इस सरकार ने केवल नाम बदलकर बंद करने का काम किया है। आने वाले जिला परिषद, नगर पालिका व अन्य चुनाव में भाजपा को जनता जवाब जबाब जरूर देंगी।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा दलित, वंचित और शोषित वर्ग की आवाज को बुलंद किया है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें जो संविधान दिया, उसकी रक्षा करना हम सबकी पहली जिम्मेदारी है। आज देश में सामाजिक न्याय पर हमले हो रहे हैं। SC-ST के आरक्षण, छात्रवृत्ति और योजनाओं को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जयंतीलाल मारू ने कहा कि

सिरोही जिले में भी हमारे भाई-बहनों के साथ अन्याय की कई घटनाएं सामने आई हैं। पानी, जमीन, रोजगार और सम्मान के लिए आज भी संघर्ष करना पड़ रहा है। लेकिन याद रखिए, जब-जब अन्याय बढ़ा है, कांग्रेस का कार्यकर्ता ढाल बनकर खड़ा हुआ है। हम हर गांव, हर ढाणी तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक संयम लोढ़ा का मार्गदर्शन हमेशा हमें मिला है। आपके नेतृत्व में सिरोही ने विकास के नए आयाम देखे हैं। आज भी आपकी मौजूदगी हम सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव हरीश राठौर ने कहा कि आपका जोश और उपस्थिति बता रही है कि बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए कांग्रेस का हर सिपाही तैयार है।

एस सी जिला प्रभारी गीता मेघवाल ने कहा कि आने वाला समय चुनौतियों का है, लेकिन कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि जब हम एक होते हैं तो कोई ताकत हमें हरा नहीं सकती।

इस अवसर पर पूर्व विधायक गंगा बेन गरासिया,जिला अध्यक्ष जयंती लाल मारू, प्रदेश सचिव हरीश राठौड़, एन एस यू आई के राष्ट्रीय संयोजक दशरथ नरूका , महिला प्रदेश महासचिव हेमलता शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष रेणु लता व्यास, पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रवीण जाटोलिया,सिरोही ब्लॉक अध्यक्ष नारायण डाबी, माउंट आबू ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश हंस, पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष हरीश परमार, जिला उपाध्यक्ष जयंती लाल कोली, एन एस यू आई प्रदेश महासचिव ऋतिक मेघवाल, एस सी जिला महासचिव गोविंद भाटी जावल, सिरोही ब्लॉक अध्यक्ष रतन माली, वेला राम सरपंच , भरत मेघवाल, प्रकाश मेघवाल गोयली, यूथ कांग्रेस प्रत्याशी निक्कू रावल, शिव शंकर शर्मा, सुशील वर्मा, जवाना राम हरिजन, जिला महासचिव सुमित कलावंत, तेजा राम वाघेला, गणेश वाघेला, देव किशन मेघवाल, पन्ना लाल हीरागर, रजनी मेघवाल, शिवगंज महिला ब्लॉक अध्यक्ष नजमा सिलावट, सिरोही महिला ब्लॉक अध्यक्ष परवीन बानो, जसा राम मेघवाल, निम्बा राम गरासिया, संजय परमार, तेजा राम रुखाडा,रणजीत परमार, जीवन नाथ कालबेलिया, पल्लवी वाल्मीकि,कुलदीप कुमार मोटा राम मेघवाल राजेश धवलेशा, सका राम मेघवाल, चम्पा लाल हरिजन, संतोष मेघवाल, प्रवीण कुमार गर्ग सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।