बारां। राजस्थान में बारां जिले के अटरू में शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर के 67वें जन्मदिन पर केशव महाविद्यालय, अटरू में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन रक्तकोष फाउंडेशन एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के संयुक्त तत्वावधान में बंधा रोड स्थित महाविद्यालय परिसर में हुआ, जिसमें 51 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।
कार्यक्रम संयोजक कृष्ण मुरारी दिलावर एवं जिला ब्रांड एंबेसडर संजय मेघवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम में रक्त कोष में रक्त की कमी और थैलेसीमिया मरीजों की आवश्यकता को देखते हुए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और आमजन ने रक्तदान किया।
रक्तकोष फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अनिल मर्मिट ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं 89 बार रक्तदान कर चुके हैं। कार्यक्रम में केशव महाविद्यालय के निदेशक कृष्णमुरारी दिलावर ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के सेवा भाव एवं सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया। डॉ. संजय मीणा ने पत्नी रीना बाला के साथ कोटा से पहुंचकर रक्तदान किया।



