
सबगुरु न्यूज – आबूरोड। जोधपुर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने मंगलवार को आबूरोड सदर थाने में जनसुनवाई की। इस दौरान समस्याओं और सुझावों सबसे ज्यादा मुद्दे सड़क पर पेट्रोलिंग बढ़ाने और स्टाफ मुहैया करवाने के सुझाव मिले।
आबूरोड के पूर्व प्रधान अणदाराम गरासिया ने कहा कि क्षेत्र की प्रमुख पुलिस चौकी है गिरवर चौकी। यहां का क्षेत्र काफी बड़ा है। इससे यहां एक एसआई, एएसआई हेडकंस्टेबल समेत सात आठ जनों का स्टाफ रखा जाएगा तभी ये चौकी पूरी क्षमता से अपराधों के रोकथाम का काम कर सकेगी। आबूरोड पंचायत समिति के निवर्तमान प्रधान और कांग्रेस जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया ने आदिवासी क्षेत्र की समस्या से आईजी को अवगत करवाते हुए बताया कि आबूरोड का जामबूड़ी आदि गांव जिले की सीमा पर गुजरात बॉर्डर पर है। वो इलाका निचलागढ़ चौकी के अंतर्गत आता है। निचलगढ़ से आबूरोड सदर की दूरी बहुत ज्यादा है। ऐसे कभी कोई अपराध हो जाता है तो फोन करने पर पुलिस के पहुंचने में वाहन पहुंचने में बहुत देरी हो जाती है। इसके लिए उस इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ाने और निचलागढ़ चौकी को समुचित संसाधन से युक्त किया जाए। जिससे कोई अपराध होने पर तुरंत पुलिस मदद मिल सके। उन्होंने ये भी कहा कि उनके समाज । छोटे छोटे बच्चे भी तेज रफ्तार और ओवरलोड दो पहिया वाहन चलाते हैं, जिससे ये हादसों के शिकार हो जाते हैं। इन पर अंकुश लगे जिससे इन बच्चों की जान बच सके।
सलीम खान ने तलहटी और मानपुर चौराहे पर रात में बेरीकेडिंग करके वाहनों की रेंडम चेकिंग की जाए। वहीं रविन्द्र सिंह ने आबूरोड रेवदर मार्ग पर रात को होने वाले पथराव को रोकने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाने की आवश्यकता जताई। आमथला के प्रशासक मनोहर सिंह ने रात में ठेकों के पास स्थित ढाबों पर शराब वितरण पर नियंत्रण की आवश्यकता जताई। महिला डेस्क की लीगल एडवाइजर नेहा ने थाने चौकियों में महिलाओं की सुनवाई की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता जताई।
आईजी ने सिर्फ गुजरात ने सिर्फ गुजरात के वाहनों पर आबूरोड पुलिस द्वारा चालान बनाने के मामले में कहा कि इसके डेटा की जांच करने की आवश्यकता है। रास्ते में पथराव होने की घटनाओं के नियंत्रण के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। चौकियों को थाने में अपग्रेड करने के मामले में उन्होंने कहा कि हर साल पुलिस विभाग द्वारा इस तरह की मांग बनाकर राज्य सरकार को भेजी जाती है। आबूरोड क्षेत्र नई चौकी खोलने और चौकी अपग्रेडेशन की मांग इस साल भिजवाकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बच्चो दो पहिया वाहन चलाने मामले में आईजी ने गंभीरता दिखाते हुए अब इस थे के बच्चे मिलने पर उन बच्चों माता पिता कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को ये संदेश देना जरूरी है कि कानून ऊपर कोई नहीं।


