भरतपुर में उच्च क्षमता के बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत

0

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर जिले के भोलापुरा गांव में शनिवार को एक युवक की 11 केवी के उच्च क्षमता के बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भोलापुरा निवासी भोला (22) खेत पर काम करने जा रहा था कि उच्च क्षमता का बिजली का जर्जर तार उसके ऊपर आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर दौड़े और उसे बयाना उपजिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान झीलरा गांव निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई है। सड़क हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतक सुबह टहलने के लिए निकला था। उसी दौरान किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। राहगीरों ने ओमप्रकाश को गम्भीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।