हनुमानगढ़ टाऊन में बहू से तंग आकर सास ने सल्फास की गोलियां खाकर की आत्महत्या

0

हनुमानगढ़ टाऊन। राजस्थान में हनुमानगढ़ टाउन में एक बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू से तंग आकर सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि जगदीश चुघ (62) की शिकायत पर उसकी बहू काजल, काजल के पिता यादवेंद्र मक्कड़ और मां सुषमा मक्कड़ निवासी संगरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि जगदीश चुघ की पत्नी वीणा (60) ने रविवार को सल्फास की गोलियों का सेवन कर लिया था। उसे हनुमानगढ़ टाउन सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।