बारां : अभिरूचि शिविर में विद्यार्थियों को मोबाइल के दुष्प्रभावों से अवगत कराया

0

बारां। विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर उमा विद्यालय एवं मदनलाल भवानी शंकर गुप्त बालिका आदर्श विद्या मंदिर माधव नगर छबड़ा में आयोजित अभिरूचि शिविर संपन्न हुआ। अध्यक्षता विद्यालय समिति अध्यक्ष अशोक भार्गव ने की।

प्रधानाचार्य अमृत लाल मीणा ने बताया कि समापन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा व भैया-बहिनों ने विविध सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मास्टर ट्रेनर सीमा ढोली, संगीताचार्य राजेन्द्र रावल एवं नृत्य कलाकार विजय भारती के निर्देशन में प्रस्तुत खम्मा घणी, घूमर, बजरंग बाला, रघुकुल, घडलो रे भर दे पिया एवं मोहे पनघट पे नन्दलाल जैसे भक्तिमय गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

विद्यार्थियों ने शिक्षापयोगी चित्र, वस्तु चित्रण, चित्र संयोजन तथा अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी शिल्प बनाकर अपनी सृजनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरमबोर्ड, कबड्डी एवं खो-खो जैसे खेलों मे सहभाग किया। विद्यार्थियों को अत्यधिक टीवी एवं मोबाइल के उपयोग से होने वाली शारीरिक एवं मानसिक हानियों तथा समय की बर्बादी के प्रति जागरूक करते हुए समय का सदुपयोग अध्ययन एवं उपयोगी कार्यों में करने का संदेश दिया।