कोटपूतली-बहरोड़ के नीमराणा में रिश्वत लेते पटवारी अरेस्ट

0

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक (एसीबी) ने ब्यूरो की जयपुर नगर तृतीय जयपुर इकाई ने कोटपुतली- बहरोड जिले की नीमराणा तहसील में एक पटवारी को साढ़े चार हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

ब्यूूरो के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि परिवादी ने ब्यूरो की जयपुर नगर तृतीय जयपुर इकाई में शिकायत की कि नीमराणा तहसील के रैवाना हल्के में उसने जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन किया था, जिसके सीमांकन का कार्य करने की एवज में पटवारी धर्मसिंह ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान धर्मसिंह सीमांकन कार्य के लिए साढ़े चार हजार रुपए लेने पर सहमत हो गया। इसके बाद धर्मसिंह को जयपुर नगर तृतीय जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व में गठित ब्यूरो के दल ने जाल बिछाकर धर्म सिंह को परिवादी से साढ़े चार हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।