मलकजगिरी में पति ने कथित रूप से पत्नी की गोली मारकर हत्या की

0

हैदराबाद। तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी ज़िले में बुधवार तड़के पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी अरुण ने कथित रूप से अपनी पत्नी निशा रानी पर बंदूक से गोली चलाई जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी और हाल के दिनों में उनके बीच तनाव बढ़ गया था। पुलिस ने बताया कि अरुण ने निशा रानी को बुधवार तड़के बातचीत के लिए बुलाया था और इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई जिसके बाद उसने कथित रूप से उसे गोली मार दी।

जांचकर्ताओं को शक है कि अपराध को अंजाम देने में अरुण की किसी और व्यक्ति ने मदद की होगी। शुरुआती जांच से यह भी पता चला है कि हथियार हैदराबाद के ओल्ड सिटी इलाके में जान-पहचान वालों के माध्यम से प्राप्त किया गया होगा। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।