जालोर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को जालोर जिले की सायला तहसील में पटवारी (एलआर शाखा एवं अतिरिक्त चार्ज पटवार हल्का सांगणा) बंटी मीणा को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तर किया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एसीबी मुख्यालय जयपुर के हेल्पलाईन नंबर 1064 पर प्राप्त शिकायत के सत्यापन के आधार पर पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
शिकायत के अनुसार परिवादी से पटवारी द्वारा परिवादी की कृषि भूमि का म्यूटेशन भरने की एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस पर एसीबी टीम द्वारा मामले मे सत्यापन के बाद ट्रेप कार्यवाही करते हुए पटवारी बंटी मीना से रिश्वत के चार हजार रुपए बरामद कर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी द्वारा पूर्व मे मांग सत्यापन के दौरान दो हजार रुपए की रिश्वत ले ले थी।आरोपी से पूछताछ एवं कार्रवाई के साथ ही उसके ठिकानों पर तलाशी जारी है।



