सवाई माधोपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में फोटोकॉपी की दुकान में लगी आग

0

सवाई माधोपुर। राजस्थान में सवाई माधोपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को सुबह फोटोकॉपी की एक दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया।

दमकल सूत्रों ने बताया कि शर्मा फोटोकॉपी की दुकान से धुएं के साथ आग की तेज लपटें निकलने पर लोगों ने नगर परिषद की दमकल को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक दुकान में रखे कंप्यूटर, फोटोस्टेट मशीन सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

दुकान मालिक विजय शर्मा ने बताया कि आग लगने से उन्हें करीब पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।