दिया कुमारी ने गिनाई मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां

0

अजमेर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा है कि उसने पिछले 12 वर्षों में जनकल्याण, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, किसान कल्याण, आधारभूत संरचना विकास तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

दिया कुमारी शनिवार को अजमेर में आयोजित प्रेस वार्तामें मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों नागरिकों तक पहुंचा है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

इस दौरान उन्होंने सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, बुनियादी ढांचे के विस्तार और राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला।