जमीन से हमला करने वाली लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल उडान परीक्षण

0

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सोमवार को ओडिशा के तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से ज़मीन पर हमला करने वाली लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया।

रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर में विभिन्न ट्रैकिंग उपकरणों से मिले डेटा के अनुसार परीक्षण के सभी लक्ष्य पूरी तरह से हासिल कर लिए गए।

यह देश में ही विकसित मिसाइल है, जिसके सभी सब-सिस्टम डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योग भागीदारों द्वारा विकसित किए गए हैं। एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट, बेंगलूरु इसकी नोडल प्रयोगशाला है। इस लॉन्च के दौरान डीआरडीओ के वरिष्ठ अधिकारी और भारतीय नौसेना तथा भारतीय वायु सेना के प्रतिनिधि मौजूद थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल उड़ान परीक्षण पर डीआरडीओ टीम और उद्योग भागीदारों को बधाई दी है। डीआरडीओ के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने प्रक्षेपण के दौरान सभी गतिविधियों की निगरानी की। उन्होंने सफल उड़ान परीक्षण में शामिल टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी।